फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water vending machine at Azamgarh railway station could not be started

सस्ते पानी के इंतजार में न बीत जाएं ये भी गर्मियां

Sun, 27 Feb 2022 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Water vending machine at Azamgarh railway station could not be started
रेल यात्रियों को शीतल पेयजल सस्ते दामों पर मुहैया कराने के लिए आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर वाटर वेंडिंग मशीन लगवाई गई लेकिन यह मशीन बंद है। पेयजल की किल्लत के बीच गर्मी के दो मौसम बीत चुके हैं। अब फिर गर्मी का मौसम आ गया है लेकिन अभी तक वाटर वेंडिंग मशीन नहीं चालू हो सकी। यात्री इस मशीन के चालू होने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की ओर से संचालित होने वाली वाटर वेंडिंग मशीन तीन वर्ष पूर्व लगाई गई थी। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक यह मशीन आठ लाख रुपये की लागत से लगाई गई ताकि यात्रियों को शीतल पेयजल सस्ते दरों पर मिल सके। इस मशीन को चलाने का जिम्मा ठेकेदार को दिया गया है। यह मशीन कुछ दिन तो ठीक से चली लेकिन किसी कारण से उसे बंद कर दिया गया। इसे बंद हुए दो साल से अधिक हो गए लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया जा सका। दो गर्मी के मौसम बीत गए लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया जा सका। ऐसे में यात्रियों को अधिक पैसे खर्च कर बोतल का पानी लेना पड़ता है। जिनके पास पानी खरीदकर पीने की सुविधा नहीं है, वह रेलवे स्टेशनों पर टोटी या फिर नलकूप का पानी पी रहे हैं। पेयजल को लेकर यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक रुपये में मिलता था 300 मिलीलीटर पानी
वाटर वेंडिंग मशीन से एक रुपये में 300 एमएल पानी मिलता था। यात्री को अपने बर्तन में पानी लेना होता है। यदि यात्री के पास बर्तन नहीं है तो कर्मचारी कागज के गिलास में दो रुपये का पानी देगा। इसी प्रकार आधा लीटर पानी तीन से पांच रुपये में मिलेगा। एक लीटर पानी अपने बोतल में पांच रुपये, दो लीटर आठ रुपये और पांच लीटर पानी 20 रुपये में मिलेगा। इस आटोमेटिक मशीन से एक लीटर तक पानी सिक्के से निकलेगा। इससे अधिक मात्रा में पानी लेने के लिए कर्मचारी की मदद लेनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्रियों को शीतल पेयजल की सुविधा मुहैया कराने के लिए आईआरसीटीसी की ओर से कई स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीन लगाई गई है। लगभग सभी स्थानों पर यह मशीन बंद चल रही हैं। इसको लेकर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।-अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed