फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water levels of Ghaghra decreased

घाघरा का जलस्तर घटा

Thu, 24 Aug 2017 11:43 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 24 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Water levels of Ghaghra decreased
बाढ़ से डूबा घर
सगड़ी तहसील के देवारा क्षेत्रवासियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। नदी के जलस्तर में कमी तो आई है लेकिन नदी अभी भी खतरा बिंदू से ऊपर बनी हुई है। जलस्तर घटने के साथ ही कटान में भी तेजी आई है जिससे ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर में छह सेमी की कमी देखने को मिल रही है।  बुधवार को घाघरा का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 72.20 मीटर और डिघिया गेज पर 71.33 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को घटकर बदरहुंआ गेज पर 72.14 मीटर और डिघिया गेज पर 71.27 मीटर पर आ गया। नदी बदरहुंआ गेज के खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 46 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 87 सेमी ऊपर बह रही है।बाढ़ खँड के अधिकारियों की मानें तो शारदा बैराज से 131337, गिरजा बैराज से 131478 और बनबसा बैराज से 109828 क्यूसेक पानी नदी में डिस्चार्ज हो रहा है।नदी का जलस्तर कम हुआ है लेकिन ग्रामीणों और विस्थापितों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल दाम महुला में बिस्थापित हुए सीमा, हुमेला, ज्योतिबा, गुड्डी, कमलेश, अरविंद, सुभावती, जयराम को अब रवाहत का पैकेट नहीं मिल सका है। दाम महुला के खरभान निषाद, रामलखन, सुभाष के घर में पानी घुसने से घर गिर गया। खरभान का कटरैन का घर पानी में डूबा है। गांव से पानी निकल रहा है पर रहने लायक नहीं रह गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed