फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water entered Hariaudh Kala Kendra built with Rs 22 crores

Azamgarh News: 22 करोड़ से बने हरिऔध कलाकेंद्र पर घुसा पानी

Sat, 07 Sep 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Water entered Hariaudh Kala Kendra built with Rs 22 crores
आजमगढ़। नगर के विकास भवन क्षेत्र स्थित हरिऔध कला केंद्र सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। 22 करोड़ की लागत से बने हरिऔध कला केंद्र में बृहस्पतिवार को बारिश का पानी भर गया। इससे वहां लगी मशीनों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने पंप लगाकर पानी निकलवा दिया है।
विज्ञापन


सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए विकास भवन क्षेत्र में 22 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से हरिऔध कला केंद्र का निर्माण कराया गया है। कई सालों बाद जब इसका निर्माण पूरा हुआ तो इसके संचालन की जिम्मेदारी पर्यटन और संस्कृति विभाग को सौंपी गई। जिसको जरूरत होती है वह बुकिंग कराकर इसमें सांस्कृतिक गतिविधियों को करता है। बृहस्पतिवार को जनपद में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र का पानी हरिऔध कला केंद्र के अंडर ग्राउंड में भर गया। कार्यदायी संस्था द्वारा इस पानी की निकासी के लिए कोई भी उपाय नहीं किया गया है। जिसके कारण समस्या खड़ी हो गई। क्योंकि अंडर ग्राउंड में ही कई जरूरी मशीनें लगाई गई है। इन मशीनों के जलने का खतरा उत्पन्न हो गया। तब आनन फानन में पर्यटन सूचना अधिकारी द्वारा नगरपालिका के ईओ विवेक त्रिपाठी को फोन किया गया। तब उनके द्वारा कला केंद्र में पंपिंग सेट को लगाकर पानी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

00

कला केंद्र के अंडर ग्राउंड में पानी भर गया था। कार्यदायी संस्था ने जलनिकास की कोई व्यवस्था नहीं की है। संस्था को जलनिकासी की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। - रूपेश कुमार गुप्ता, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed