{"_id":"68c076db85012d666803d7c6","slug":"wanted-suspect-arrested-on-charges-of-religious-conversion-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-137202-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: धर्मांतरण के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: धर्मांतरण के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने धर्मांतरण के आरोप में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले में आठ सितंबर को अतरौलिया थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव निवासी शुभम पांडेय ने लिखित तहरीर दी थी कि आरोपी सईद उर्फ शराफत अली उस पर बार-बार दूसरे धर्म को अपनाने का दबाव बना रहा था।
पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपी धर्म विशेष की अच्छाइयों और अन्य धर्म की बुराइयों की बातें कर गुमराह करने का प्रयास करता था। मना करने पर उसने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी। इस प्रकरण में थाना कप्तानगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान कौड़िया और देउरपुर के बीच बस्ती जफ्तीमाफी गांव के रास्ते से आरोपी शराफत अली निवासी ग्राम धौरे मऊ थाना इमलिया सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान समय में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज रोड, देउरपुर बाजार स्थित एक कमरा लेकर रहता था।