फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wanted accused arrested in molestation

छेड़खानी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested in molestation
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस मामले में गांव की रहने वाली एक महिला ने दूसरे पक्ष के बजरंगी पुत्र रामपति के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आयी, जहां उसने जम कर गाली-गलौज व उत्पात मचाया। जिस पर थाने के मुंशी ने भी उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व महिला आरक्षी के साथ दुर्व्यवहार करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करा दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर गांव निवासी बजरंगी व हरिशंकर के परिवार के बीच भूमि का विवाद चला आ रहा है। जिसे लेकर मंगलवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान हरिशंकर के परिवार की एक महिला ने यूपी 112 पर कॉल् कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने मारपीट, छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस बजरंगी और दूसरे पक्ष के लोगों को लेकर थाने चली आई। थाने पर भी बजरंगी ने जम कर उत्पात मचाया। महिला आरक्षी के साथ दुर्व्यवहार किया। जिस पर थाने के मुंशी गंगा सागर ने भी बजरंगी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व महिला आरक्षी के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत करा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी दोनों प्रकरणों में गिरफ्तारी दिखा कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed