{"_id":"60e1f4738ebc3ebb4e4ec2fd","slug":"walk-away-the-municipality-forgot-to-cover-the-drains-azamgarh-news-vns598646191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचकर चलिए, नालों को ढकना भूली नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचकर चलिए, नालों को ढकना भूली नगर पालिका
विज्ञापन
आजमगढ़। सावधानी हटी-दुर्घटना घटी। अक्सर यह स्लोगन हाईवे पर तेज रफ्तार चलने वालों को सावधान करने के लिए लिखा रहता है। मगर यह आजमगढ़ शहर में पैदल चलने वालों के लिए भी काम का है क्योंकि नगर पालिका सड़क बनाने और नालों की सफाई करने के लिए मैनहोल के ढक्कन खोलने के बाद बंद करना भूल गया है। इसके चलते अक्सर लोग घायल हो रहे हैं।
नगर पालिका ने बरसात से पहले नालों और नालियों की सफाई करानी शुरू की। इससे पहले ही बरसात होने लगी। जगह-जगह जलभराव होने पर मैनहोल के ढक्कन हटवा कर जल निकासी की गई। नालियों की सफाई के लिए भी ढक्कन हटाए गए थे। नगर पालिका ने सफाई के बाद न तो सिल्ट हटाई और न ही नालियों और मैनहोल के ढक्कन ही बंद कराए। कुछ जगहों पर भारी वाहनों के चलते नालियों के ढक्कन टूट गए हैं। शहर के पांडेयबाजार, रैदोपुर, कोट व सिविल लाइन आदि मुहल्लों में कई जगह मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं या फिर जल निकासी के लिए हटा कर छोड़ दिए गए हैं। इनकी वजह से हादसों का डर बना रहता है। रात के समय कुछ लोग गिरकर चुटहिल भी हो चुके हैं। कुछ लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की लेकिन किसी को उन्हें ढकने की परवाह नहीं है।
सफाई के लिए नालियां खोली गई थीं। कई जगहों पर उनको ढका नहीं जा सका है। कुछ जगहों पर जल निकासी की समस्या को देखते हुए ढक्कन खुले हुए हैं। जल्द ही इसके कारण का पता लगाया जाएगा और जहां खुली नालियां होंगी, वहां ठीक करा दिया जाएगा।-वागीश शुक्ला, प्रभारी ईओ एवं एसडीएम सदर