{"_id":"67f56cd8e4b65e72c8040817","slug":"waiting-list-in-trains-coming-from-metros-is-more-than-100-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-129864-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: महानगरों से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग सौ के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: महानगरों से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग सौ के पार
विज्ञापन
मेजवां। शादी के सीजन और गर्मियों में घर लौटने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महानगरों से आनी वाली सभी ट्रेनों में वेटिंग सौ के पार है।
आजमगढ़ के रास्ते चलने वाली गोदान एक्सप्रेस, कैफियात, साबरमती, सरयू यमुना, ताप्ती गंगा, मऊ आनंद विहार, गरीब नवाज, उत्सर्ग आदि ट्रेनों में वेटिंग के साथ नो रूम की स्थिति बनी है। 15 अप्रैल से शादी का सीजन शुरू होने वाला है। वहीं, स्कूल, कॉलेज बंद होने से महानगरों से गांवों में आने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। इससे लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में 100 के पार वेटिंग पहुंच गई है, कई एक्सप्रेस ट्रेनों में नो रूम है। लोग अपने सगे संबंधियों की घर वापसी के लिए सुबह से ही आरक्षण केंद्रों पर तत्काल टिकट के लिए नंबर लगा दे रहे हैं। स्लीपर से लेकर वातानुकूलित कोचों में एक-एक सीट के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। आरक्षण केंद्र खुलते ही तत्काल टिकट खत्म हो जा रहा है। लोग लाइन लगाकर लौट जा रहे हैं।
00
लंबी दूरी की ट्रेनों का हाल
मुंबई से आने वाली गोदान एक्सप्रेस में 15 अप्रैल तक नो रूम, सूरत से छपरा जाने वाली ताप्ती गंगा में 17 अप्रैल तक नो रूम है। स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि दिल्ली से आजमगढ़ आनेवाली कैफियत में 106, साबरमती में 100, सरयू यमुना में 116, मऊ आनंद विहार में 105 वेटिंग चल रही है। उत्सर्ग में नो रूम, गरीब नवाज एक्सप्रेस में 100 और साप्ताहिक ट्रेन मऊ मुंबई में 188 वेटिंग चल रही है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं। ज्यादा परेशानी महानगरों की ओर से आने वाले यात्रियों को हो रही है। संवाद