फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wahe Guru Da Khalsa Wahe Guru Di Fateh Sikh community raised voice in Gurudwaras

UP: वाहे गुरु दा खालसा वाहे गुरु दी फतेह..., सिख समुदाय ने बुलंद की आवाज; भजन-कीर्तन से गूंजे गुरुद्वारा

Sat, 22 Mar 2025 05:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 05:52 PM IST
सार

आजमगढ़ के निजामाबाद कस्बा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में चल रहे तीन दिवसीय सालाना गुरमत समागम जोड़ मेले के दूसरे दिन शनिवार को हजारों सिख परिवारों ने गुरुद्वारे में माथा टेका।

विज्ञापन
Wahe Guru Da Khalsa Wahe Guru Di Fateh Sikh community raised voice in Gurudwaras
करतब के दाैरान सिख समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के पूरे नगर में गुरबाणी की मधुर धुन गूंजती रही, वहीं मेले में चाट-फुल्की, मिट्टी के बर्तनों और खिलौनों की दुकानों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। लोग जमकर खरीदारी और मेले का लुत्फ उठाते नजर आए। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन




आगरा से आए मुख्य ग्रंथि बाबा प्रीतम सिंह, जत्थेदार बाबा राजेंद्र सिंह और जत्थेदार बाबा सतनाम सिंह के नेतृत्व में रंजीत अखाड़ा के कलाकारों ने शस्त्र कला का शानदार प्रदर्शन किया। गुरुद्वारा परिसर से शुरू हुआ यह प्रदर्शन नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा।
विज्ञापन


वाहेगुरु का खालसा, वाहेगुरु की फतेह के जयकारों के बीच सिख युवाओं ने सिर पर नारियल तोड़ना, चकरी घूराना, तलवारबाजी, आंखों पर पट्टी बांधकर केले काटना और नारियल तोड़ना जैसे हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। दर्शकों ने तालियों से इनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दीवान हॉल में शबद कीर्तन का आयोजन हुआ, जहां देशभर से आए सिख परिवारों ने गुरुद्वारे में रखे चरण पादुका के दर्शन किए और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष प्रार्थना की। कीर्तन के बीच आयोजकों ने नगर और आसपास के सम्मानित लोगों को स्मृति चिह्न भेंट किया।

तमसा नदी के किनारे हनुमानगढ़ी घाट पर भी शस्त्र कला का प्रदर्शन हुआ, जहां हजारों लोग डीजे की धुन पर गुरबाणी और जयकारों का आनंद लेते दिखे। गुरुद्वारे को झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था, जो रात में जगमगा उठा।


इस अवसर पर भाई करनैल सिंह (देहरादून), भाई रकम सिंह (लखनऊ), वीर परमजीत सिंह (वाराणसी), ज्ञानी बलजिंदर सिंह (दिल्ली), ज्ञानी केवल सिंह (आगरा) सहित देशभर से आए रागी जत्थों और सेवकों ने हिस्सा लिया। मेले में सिख परिवार दुख भंजन कुएं के पानी से स्नान कर पुण्य अर्जित करते भी दिखे। रविवार को समापन पर अटूट लंगर का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed