{"_id":"5e3707d68ebc3ec6e8580cc2","slug":"voting-for-four-village-head-posts-today-azamgarh-news-vns508512182","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्राम प्रधान पदों के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्राम प्रधान पदों के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां पहुंचीं
मार्टीनगंज सोहौली में उप चुनाव के के लिए ब्लॉक मुख्यालय से रवान होती पोलिंग पार्टी।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। उपनिर्वाचन के लिए जनपद में रिक्त चार ग्राम प्रधान पदों के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार को संबंधित विकास खंडों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच होगा।
विज्ञापन
सोमवार को होने वाले मतदान में अहरौला विकास खंड के सीरपट्टी ग्राम प्रधान पद पर संतोष, महेंद्र, और नम्रता पत्नी विभूति नारायण के बीच मुकाबला है। पवई विकास खंड के करौंजा ग्राम प्रधान पद पर मीरा पत्नी हेमंत कुमार और राजेश कुमार के बीच टक्कर है। महराजगंज विकास खंड के भटौली ग्राम प्रधान पद पर दयाराम, पंचानन और सुषमा के बीच मुकाबला है। मार्टीनगंज विकास खंड के सोहौली ग्राम प्रधान पद पर रेखा और मदनलाल के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए कुल नौ बूथ बनाए गए हैं। इस मतदान में कुल 6004 मतदाताओं को हिस्सा लेना है। पांच फरवरी को मतगणना होगी। मार्टीनगंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के सोहौली गांव में ग्राम प्रधान स्व. धनपाल यादव की मृत्यु के बाद रिक्त हुए पद के लिए सोमवार को होने वाले उप चुनाव के लिए 12 सदस्यीय टीम सोहौली गांव के लिए रवाना हुई। एआरओ प्रमोद कुमार सिंह प्रभारी बीडियो मार्टीनगंज ने बताया कि गांव में तीन बूथ बनवाए गए हैं। जिन पर लगभग 2200 मतदाता नए ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महाराजगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत भटौली में सोमवार को होने वाले पंचायत उपचुनाव के लिए रविवार दो पोलिंग पार्टियां विकासखंड मुख्यालय से रवाना की गई। उक्त ग्राम पंचायत के प्रधान त्रिदेव सिंह के निधन के पश्चात यह पद रिक्त था। जिसके लिए हो रहे उपचुनाव में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें मृत प्रधान के छोटे भाई पंचानन सिंह, पूर्व प्रधान दयाराम यादव व सुषमा देवी शामिल हैं। जिनके भाग्य का फैसला 1410 मतदाताओं को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।