फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Voters made aware by taking out rally

रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

Sat, 19 Feb 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Voters made aware by taking out rally
जिला प्रशासन की पहल पर चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को छात्राओं ने रैलियां निकालीं। छात्राओं ने महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

जाफरपुर में ई-शान पब्लिक स्कूल के बच्चों, शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान महिला मतदाताओं के हाथ पर मेंहदी लगाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बीएलओ श्रीमती प्रमिला चौहान, श्रीमती गिरीजा, श्रीमती शालिनी राय, दुर्गेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। अंबारी: आमगांव स्थित सेंट तुलसी ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने टेवखर गांव में जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने महिला मतदाताओं के हाथों में मेंहदी लगाई। इस मौके दीपक कुमार मौर्य, अभिषेक कुमार अस्थाना रहे। मार्टिनगंज क्षेत्र के ओम प्रकाश मिश्र इंटर कालेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों ने रैली निकाल कर लोगों जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आलोक शुक्ला, प्रवीण कुमार पांडेय, परमानंद मिश्र रहे।
विज्ञापन

सरायमीर: नगर पंचायत सरायमीर के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कस्बे में जगह-जगह फ्लैक्स बोर्ड लगवाया है। ईओ ने मतदान करने की अपील लोगों से की है। उन्होंने बताया नगर पंचायत कार्यालय, यूनियन बैंक के पास, मवेशी खाना तिराहा, हनुमान मंदिर के सामने, लाल खां रौजा, बस स्टॉप, पुलिस बूथ के बगल में, ठाकुरद्वारा के पास, नई बाजार पूर्वी, गढ़वा तिराहा, खरेवां मोड़ फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed