फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Voter ID cards were thrown in the trash

कूड़े में फेंके मिले वोटर आईडी कार्ड

Fri, 16 Oct 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 16 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Voter ID cards were thrown in the trash
नगर के टेढ़िया मस्जिद मुहल्ले में बुधवार की शाम उस समय भीड़ जमा हो गई, जब लोगों ने कूड़े के ढेर में काफी मात्रा में वोटर आईडी कार्ड फेंका हुआ देखा। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो सारी वोटर आईडी अनंतपुरा मुहल्ले की निकली।
विज्ञापन


टेढ़िया मस्जिद क्षेत्र में बच्चों को वोटर आईडी कार्ड के साथ खेलते देख जब एक व्यक्ति ने उससे पूछा कि वह कहां से मिला तो उसने बताया कि वहां कूूड़े के ढेर में सारी आईडी फेंकी हुई है। इतना सुनना था कि हर कोई उक्त स्थान की ओर चल पड़ा। वहां जाकर देखा तो कूड़े के ढ़ेर में काफी मात्रा वोटर आईडी कार्ड फेंका हुआ था। जब उसे उठाकर देखा गया तो वह सारी अनंतपुरा मुहल्ले की थी।
विज्ञापन


टेढ़िया मस्जिद के पास स्थित दीपक स्टूडियो के प्रोपराइटर जगदीश ने उन वोटर आईडी कार्ड को सहेज कर अपने पास रख लिया है। उन्होंने बताया कि लगभग 30 से 40 की संख्या में उनके पास वोटर आईडी कार्ड हैं। सारे वोटर कार्ड अनंतपुरा मुहल्ले के हैं। कई आईडी कार्ड तो बच्चे खेलने के लिए उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


8.68 लाख लोग कल देंगे वोट : पिछले दो चरणों में हुई छिटपुट घटनाओं से सबक लेते हुए प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। तीसरे चरण के लिए 17 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को विकास खंड कार्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।

तीसरे चरण में जनपद के छह ब्लाकों अतरौलिया, अहरौला, फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज मिर्जापुर के 23 पंचायत सीटों और क्षेत्र पंचायत की 572 सीटों के लिए मतदान का कार्य शनिवार को संपन्न होगा। पांचों ब्लाकों की 23 जिला पंचायत सीटों के लिए 484 और क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए 3081 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 868154 मतदाता करेंगे।

जिसमें अतरौलिया के 95931, अहरौला के 149439, फूलपुर के 154956, पवई के 165224, मार्टीनगंज के 146683 और मिर्जापुर के 155921 मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए प्रशासन द्वारा 531 मतदान केंद्र, 1530 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जिसमें सामान्य मतदान केंद्र 128, संवेदनशील मतदान केंद्र 180, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र 156 और अति संवेदनशील प्लस मतदान केंद्र की संख्या 66 है।


मतदान को संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा 1530 पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है। जिसमें 1530 पीठासीन अधिकारी और 4590 मतदान अधिकारी लगाए गए हैं। मतदान के लिए लगाए गए कुल कार्मिकों की संख्या 6120 और आरक्षित कार्मिकों की संख्या 1836 है, इस प्रकार कुल कार्मिकों की संख्या 7956 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed