फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vote in MLC teacher and graduate from nine options

नौ विकल्पों से करें एमएलसी शिक्षक व स्नातक में मतदान

Fri, 13 Nov 2020 06:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Vote in MLC teacher and graduate from nine options
आजमगढ़। एमएलसी शिक्षक व स्नातक चुनाव के तहत एक दिसंबर को मतदान होना है। इस मतदान में भाग लेने के लिए मतदाता को अपना पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने नौ विकल्पों के जरिए मतदान की इजाजत दी है।
विज्ञापन

जनपद में एमएलसी शिक्षक व स्नातक चुनाव में 4952 मतदाता शामिल हैं। पुरुष मतदाता 3736 और महिला मतदाता 216 हैं। मतदान के लिए जिले में कुल 23 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग ने जारी आदेश में कहा है कि एमएलसी शिक्षक व स्नातक चुनाव के दौरान फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने के स्थिति में निर्धारित विकल्प के रूप में तय पहचान पत्र दिखाकर भी वोटिंग की जा सकेगी। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य व केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायक व विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए आधिकारिक पहचान पत्र, शैक्षिक संस्था से नियोजित मतदाता सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि की मूल कापी, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने संबंधित मतदाताओं से अपील की है कि एक दिसंबर मतदान के दिन निर्धारित विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed