फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vivekananda Jayanti was celebrated as Youth Day

युवा दिवस के रुप में मनाई गई विवेकानंद जयंती

Sun, 12 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda Jayanti was celebrated as Youth Day
सिविल लाइंस स्थित स्वमी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण करते जेवाईएसएस के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। स्वामी विवेकानंद की जयंती रविवार को युवा दिवस के रुप में मनायी गई। शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। युवाओं ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

स्वाभिमान मंच ने जयंती के अवसर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किया। स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही गोष्ठी भी आयोजित की गई। अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के कहे हर शब्द हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। स्वाभिमान मंच उन्हीं के पदचिन्हों पर चल रहा है। गोष्ठी के पश्चात संगठन की तरफ से कामगारों व मजदूरों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर रजनीश श्रीवास्तव, अजय यादव, मयंक कुमार, संजीव, दिनेश, मृगांग शेखर, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जागो युवा सेवा संस्थान ने भी स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित किया। अध्यक्ष विनीत सिंह ने कहा कि स्वामी जी ने कहा था कि उठो, जागे और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाये। हमें उनके इस बात को आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर आलोक सिंह, धर्मवीर, नीरज, शेखर, संतोष, आशीष, मोहन आदि मौजूद रहे। सामाजिक संगठन प्रयास ने भी स्वामी जी के जयंती पर अपने दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह की शुरूआत किया। इस दौरान विवेकानंद स्मारिका का विमोचन समाजसेवी रामसकल पटेल, प्रेम प्रकाश राय व दुर्गा राय द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। दुर्गा राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शो का अनुकरण करते हुए प्रयास संगठन गरीब व वंचित लोगों के लिए अनाज बैंक और नेकी का बाक्स लगा रहा है। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि वंचितों की सेवा हमने विवेकानंद जी के जीवन दर्शन से सीखा है। इस अवसर पर अरूण सिंह, अनारी, उमेश, बृजेश, रविशंकर, वीरेंद्र, अंगद साहनी, सुनील, प्रतिमा, अनीता साइलेस, नीलम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 बार कराया सूर्य नमस्कार का अभ्यास
आजमगढ़। योग मंच के तत्वाधान में पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों के लिए विवेकानंद जयंती पर योग शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान योग गुरू देव विजय ने रिक्रूट आरक्षियों को 108 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। इसके साथ ही अलग-अलग आसन भी कराये गये। योग गुरु ने कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस है और युवा के भीतर ऐसी चेतना का प्रकाश लाना है जिससे कि वह अपने भीतर सोई हुई शक्ति को जागृत कर सके। इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा निकाली गई। जिसमें गौतम जायसवाल, प्रहलाद निषाद, अखिलेश यादव, रवि प्रकाश, जय श्री, महेंद्र, दीपक, संतोष पांडे, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणांचल में भी रही जयंती की धूम
आजमगढ़। शहर के साथ ही ग्रामीणांचल में भी विवेकानंद जयंती की धूम रही। अंबारी संवाददाता के अनुसार माहुल नगर के रामलीला मैदान में युवा दिवस के रुप में जयंती समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सीओ बूढ़नपुर शीतला प्रसाद पांडेय, नायब तहसीलदार पंकज शाही मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. अविनाश पांडेय, सुधाशंकर त्रिपाठी, रामसूरत राजभर, रमेश जायसवाल, रामेश्वर बरनवाल आदि मौजूद रहे।
ओम प्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कालेज के रासेयो के स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली और स्वच्छता का संदेश दिया। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार गोमाडीह में स्वामी विवेकानंद की जयंती सपा जिला महासचिव हरि प्रसाद दुबे के आवास पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान आम का पौधा भी रोपित किया गया। इस अवसर पर अतुल दुबे, इंद्रजीत, विजय, रामपलट, प्रमोद आदि मौजूद थे। मेजवां संवाददाता के अनुसार भाजपा ने फूलपुर डाकबंगला में विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनायी। स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर फूलचंद, गोविंद, भानु, रामसेवक आदि मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल में स्वामी विवेका नंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य डा.अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के अनुसार भारत देश कर्म प्रधान देश है। इसी को आधार मानते हुए उन्होंने विज्ञान, धर्म और शिक्षा को सुदृढ़ एवं सुसंस्कारिक बनाने का जो निर्णय लिया आज उसी का परिणाम है कि हमारे समाज के बच्चे उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा पा रहे है। गोष्ठी की अध्यक्षता रमाकांत वर्मा ने संचालन बद्री प्रसाद गुप्ता ने किया। इस वसर पर डा. निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, सीताराम पांडेय सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संस्कृति सेवा विकास मंच के तत्वावधान में कालीचौरा में स्वामी विवेका नंद की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर प्रभुनाथ सिंह मयंक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय सांस्कृतिक गौरव के पुरोधा,वेदांतकेशरी, कर्मयोग, ज्ञानयोग और विश्व शांति मनीषी थे। इस अवसर पर डा.अखिलेश कुमार उपाध्याय, राम प्रकाश त्रिपाठी, श्याम बहादुर सिंह, शशि कुमार राय उपास्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष तिवारी ने किया। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने भी रविवार को गिरजाघर के पास बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई और अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शीला श्रीवास्तव, डा.अजय कुमार, नागेंद्र लाल, आनंद प्रकाश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

बेलईसा स्थत नीबी में स्वमी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर श्रद्घांजलि देते प्रयास के कार्यकर्ता।

बेलईसा स्थत नीबी में स्वमी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर श्रद्घांजलि देते प्रयास के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

प्रतिभा निकेतन में स्वमी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर गोष्ठी को संबोधत करते डा.अशोक श्रीवास्तव

प्रतिभा निकेतन में स्वमी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर गोष्ठी को संबोधत करते डा.अशोक श्रीवास्तव- फोटो : AZAMGARH

सिविल लाइंस स्थित स्वमी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण करते स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता।

सिविल लाइंस स्थित स्वमी विवेकानंद के मूर्ति पर माल्यार्पण करते स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed