{"_id":"c959bd2b6060d1c10ef56ff72b6e9a0a","slug":"visit-the-charming-tableau-drawn-by-devotees-with-kanvr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवर यात्रा के साथ भक्तों ने निकाली आकर्षक झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवर यात्रा के साथ भक्तों ने निकाली आकर्षक झांकी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
सिधारी के रामलीला मैदान स्थित नर्वदेश्वर महादेव के जलाभिषेक के लिए बुधवार को रामलीला मैदान से कांवर यात्रा निकाली गई। कांवर यात्रा के दौरान सजाई गई आकर्षक झांकी ने सभी का मन मोह लिया। कांवर यात्रा में शामिल कांवरिए बुधवार की सुबह रामलीला मैदान से निकलकर जय घोष करते हुए गौरी शंकर घाट स्थित तमसा नदी पर पहुंचे। जहां से कांवरियों ने कांवर में जल भरा और हर हर बम-बम का जयघोष करते हुए सिधारी के लिए निकल पड़े।
कालीनगंज, चौक, मातबरगंज, सिविल लाइन, ठंडी सड़क होते हुए कांवरिए सिधारी स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंचे। जहां हर हर महादेव के जयघोष के बीच नर्वदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मंदिर के प्रबंधक बाबू पुच्चा सिंह रेड़ा ने बताया कि श्रावण मास में पड़ने वाली शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करना बहुत लाभकारी होता है।
बताते चलें कि मंदिर पर विगत एक अगस्त से कांवरियों के लिए 24 घंटे भंडारे की व्यवस्था है। जो 28 अगस्त तक निर्बाध रूप से चलेगा। इसके साथ ही मंदिर परिसर में प्रत्येक दिन शाम पांच बजे से सात बजे तक शिवपुराण और कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें श्रद्घालु शिव कथा के सागर में गोते लगा रहे हैं। कथा के अंत में प्रसाद का वितरण भी किया जाता है। यात्रा में कुसुम सिंह, प्रभावती, मिन्नी, रेखा अस्थाना, मनोज, जितेंद्र अस्थाना, विश्वजीत सिंह, बृजेश यादव आदि उपस्थित थे।