{"_id":"5e4ad3ee8ebc3ef2825755cc","slug":"viral-video-case-will-be-investigated-azamgarh-news-vns511334820","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो प्रकरण की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो प्रकरण की होगी जांच
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर की वीडियो वायरल होने के मामले में डीएम ने जांच का निर्देश दे दिया है। इसके लिए दो सदस्यी कमेटी गठित की गई है। जिसमें एडीएम प्रशासन व सीएमओ को शामिल किया गया है।
महिला अस्पताल के डॉक्टरों पर अक्सर ही कुछ न कुछ आरोप लगते रहते है। अपरेशन के नाम पर पैसा मांगना और लापरवाही के आरोप आम हो चुके हैं। वायरल हुए वीडियो में महिला अस्पताल पर बतौर स्त्री रोग विशेष तैनात डॉ. असलम पर एक मरीज के तीमारदार को उसके मरीज की डिलेवरी आपरेशन से कराने के लिए अपने क्लीनिक पर बुलाने की बात शामिल है। वीडियो में डॉ. असलम तीमारदार से यह भी कहते नजर आ रहे है कि यहां सरकारी अस्पताल में तत्काल आपरेेशन की सुविधा नहीं है। इसके साथ यह भी कहा जा रहा है कि यदि मरीज को तत्काल प्राइवेट क्लीनिक पर लाकर आपरेशन नहीं कराते है तो प्रसूता के साथ कुछ भी हो सकता है। डॉ. असलम की यह वीडियो उनके महिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में ही बनी हुई है। अमर उजाला ने 15 फरवरी के अंक में इस वायरल वीडियो को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे डीएम ने संज्ञान में लिया है और जांच कमेटी गठित कर दी है। वायरल वीडियों की जांच के लिए डीएम ने कमेटी में एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह व सीएमओ डॉ. एके मिश्रा को शामिल किया है। जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।