{"_id":"61be20fe63e6c808381cca7f","slug":"villagers-protested-for-not-giving-ration-azamgarh-news-vns6286861107","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न देने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न देने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करते मानपुर गांव के ग्रामीण।
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील पर शनिवार को बिलरियागंज विकास खंड के मानपुर गांव के दर्जनों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने कोटेदार शर्मानंद द्वारा राशन नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंपकर कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।
मानपुर गांव के दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष सगड़ी तहसील पर पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन करते हुए कोटेदार पर आरोप लगाया कि कोटेदार गरीबों का राशन सात माह से नहीं दे रहा है। जाने पर मारपीट पर आमादा हो जाता है और भगा देता है। जिससे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम लोग सड़क पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने के लिए भी बाध्य होंगे। ग्रामीणों के शिकायती प्रार्थना पत्र पर तहसील दिवस अधिकारी एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार द्वारा एक सप्ताह में पूर्ति निरीक्षक से जांच करके आख्या देने को कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ घरों में स्थिति यह है कि लोग कमाते और खाते हैं ऐसी स्थिति में लोग भुखमरी के शिकार हो गए हैं। लेकिन ग्रामीणों की गुहार कोटेदार सुनने को तैयार नहीं है। इस मौके पर शिवबचन, राजकुमार, उषा, कमलावती, मालती, सीमा, सुशीला, रीना, फूलमती, पूनम, सविता, राजेश, राजू, विश्राम, शैलेश, विनोद, आदित्य, शारदा आदि मौजूद रहे।
सठियांव विकास खंड की ग्राम पंचायत कौड़िया व बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ के ग्रामीण उपभोक्ताओं ने लामबंद होकर शनिवार को एसडीएम सदर से गुहार लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार पर मनमानी करने का आरोप लगाया। बताया ग्राम पंचायत कौड़िया और बरडीहा उर्फ गड़ेरूआ गांव में सरकारी राशन की दुकान संदीप पुत्र राजेंद्र कुमार के पास है। वह ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन का वितरण नहीं करता है। यदि किसी को राशन देता है तो एक यूनिट काटकर देता है। इस प्रकार वह हर कार्ड पर राशन कम बांटता है। सरकार के आदेश का खुला उल्लंघन कर मनमानी कर रहा है। इस मौके पर शबनम, आबिदा खातून, सलीम, रेहाना, अनवरी खातून, शकीला, फरीदा खातून, लालमती, शारदा, वंदना, कौसर आदि उपस्थित थे।