सगड़ी। कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सगड़ी तहसील में पनशब्दा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम सगड़ी को ज्ञापन सौंप जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पनशब्दा गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर से सगड़ी तहसील पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांव की लंवगी देवी व कन्या कुमारी ने बताया कि विगत एक साल से अंत्योदय (लाल) कार्ड धारक होने के बावजूद भी राशन नहीं मिल रहा है। जब भी कोटेदार से इस संबंध कहा जाता है तो वह गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए भगा देता है। ग्रामीणों उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को प्रार्थना पत्र देखकर जांच कराकर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान संगीता, रेखा, ऊषा, सुमन, सविता, ममता, रीमा, विजय, विलास, मिथिलेश, साधु, कुंदन, अनीता, बेचन, इंद्रावती ,हृदयनाथ, हरेंद्र, मनसा आदि मौजूद रहे।