फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest against the digging of Pokhara from JCB

जेसीबी से पोखरे की खोदाई का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sun, 07 Jun 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the digging of Pokhara from JCB
मार्टीनगंज। ठेकमा ब्लाक के बरदह गांव के प्रधान पर मनरेगा योजना के अंतर्गत पोखरे की खुदाई मजदूरों से न कराकर मशीन से कराने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि मजदूर काम मांगने गए तो उनको भगा दिया गया। मारने पीटने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन में जहां मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट है वहीं, प्रवासी श्रमिकों के आने से मजदूरों की संख्या भी बढ़ गई है। सबके सामने रोजी-रोटी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सरकार ने मनरेगा मजदूरों के साथ सभी प्रवासी मजदूरों को भी काम दिलाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी ग्राम प्रधान बरदह द्वारा जेसीबी मशीन से पोखरे की खुदाई कराई जा रही है। बीडीओ प्रेमचन्द राम को लिखित ज्ञापन सौंप कर मांग की कि ग्रामसभा में रोजगार सृजित किए जाएं। पीसी राम ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। इस मौके पर गौतम, गोलू गौतम, किशुना गौतम, विनोद, रिंकी वनवासी, विजय वनवासी, बुद्धू वनवासी, सुरेश वनवासी, रामप्यारी देसी, मनोज वनवासी, पत्ती देवी, सूरज, आशा, रमता उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed