फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest against the construction of the culvert

पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against the construction of the culvert
अहरौला। क्षेत्र के बस्ती भुजबल बाजार व विसईपुर गांव के पास शारदा सहायक खंङ 32 पर जानलेवा बने पुल के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव व समाजसेवी लक्ष्मी चौबे के नेतृत्व में लोगों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि अहरौला कप्तानगंज मार्ग पर बस्ती भुजबल बाजार में शारदा सहायक खंड 32 की नहर पर बनाए गए पुल में बड़े-बड़े होल हो गए हैं, जो किसी भी समय क्षतिग्रस्त हो सकता है। पुल से चौबीसों घंटे लोगों का आना-जाना लगा रहता है। छोटी गाङ़ी से लेकर बड़ी गाड़ियां पुल से गुजरती है। इसी प्रकार शारदा सहायक खंड 32 ओवर हेङ पर विसईपुर गांव के पास अहरौला कल्होरा घाट मार्ग पर बनाया गया पुल लगभग 10 साल से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। लेकिन इस मार्ग से भी लोग अपनी जान को हथेली पर लेकर 10 किमी अधिक यात्रा के बजाय इसी पुल से गुजर जाते हैं। यह पुल भी किसी समय बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है। दोनों पुलों को लेकर लगातार लोग मांग उठा रहे हैं लेकिन ना तो सिंचाई विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर ही पहुंचा ना तो किसी तरह से पहल की गई है। जनप्रतिनिधियों ने भी इस बात की सूचना सिंचाई विभाग के एक्सईन तक पहुंचाई है। लेकिन फिर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य हरिकेश यादव ने कह ाकि पुल के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंप निर्माण की मांग करेंगे। इस मौके पर बस्ती भुजबल के प्रधान जितेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र यादव, विनोद यादव, प्रमोद, दुर्गेश, संदीप, उमेश, नीरज, सुभाष,जगरोपन यादव आदि उपस्थित थे। वहीं सिंचाई विभाग खंड 32 आजमगढ़ के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि जल्दी ही दोनों का निरीक्षण कर जो भी आवश्यक हुआ प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed