फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest against Kotedar

कोटेदार पर धांधली का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Tue, 21 Jan 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against Kotedar
निजामाबाद के बेगपुर खालसा में कोटेदार के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
निजामाबाद। बेगपुर खालसा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और सप्लाई इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों को समझाकर चक्काजाम को समाप्त कराया और अपने सामने राशन का वितरण कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि आज लगभग चार महीने से कोटेदार ने राशन सही तरीके से वितरण नहीं किया। जिसमें कुल 71 अंत्योदय कार्ड और 257 सफेद कार्ड धारकों को कई महीने से राशन नहीं दिया जा रहा है और जो राशन वितरण किया जा रहा है उसमें 30 प्रतिशत की कटौती की जा रही है। नौ जनवरी को गल्ला वितरण करना था लेकिन अब तक कोई गल्ला वितरण करने के लिए कोटेदार तैयार नहीं है। काफी दिनों से जब गल्ला गांव में वितरण नहीं किया गया तब गांव वालों के सब्र का बांध टूटा और वह सड़क पर उतर गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही और चक्काजाम को समाप्त कराया। सप्लाई इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि कोटेदार द्वारा अंगूठा लगाकर सही तरीके से वितरण किया जा रहा है। लेकिन जिन लोगों का अंगूठा मैच नहीं होता है उन लोगों को राशन देने में थोड़ी दिक्कत होती है। इधर राशन वितरण में किसी प्रकार की कोई धांधली नहीं पाई गई है। पुराने कोटेदार को हटाकर नए कोटेदार को राशन वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें कुछ समय लगा है जिससे जनता परेशान हो गई है। सप्लाई स्पेक्टर संजय सिंह, नायब तहसीलदार और प्रभारी थानाध्यक्ष निजामाबाद की देखरेख में गला वितरण कराया गया। इस मौके पर जितेंद्र मौर्या, सिंहासन मौर्य, शिव शंकर, प्रदीप, लल्लन, फूलचंद, सुमेर, सुजीत, इंद्रासन, रामलाल, रूपचंद्र, मुन्ना, कैलाश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed