फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated on the shabby road

जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Sep 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated on the shabby road
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के देऊरपुर से बनकट जगदीश को जाने वाले जर्जर मार्ग की मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को देऊरपुर बाजार में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो हम आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि देऊरपुर से बनकट जगदीश के बीच की दूरी आठ किमी है। जहां एक तरफ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों गड्डा मुक्त का दावा किया जा रहा है वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों का बुरा हाल है। जिसके निर्माण के लिए कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई फिर भी रोड़ निर्माणनहीं हुआ। आठ किमीदूरी तय करने में लोगों को घंटों का समय लगता है। बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव से लोगों का चलना दुश्वार हो गया है। लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर जलजमाव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। देऊरपुर, बनकट जगदीश, जलालपुर, महाबलपट्टी, खानपुर से होकर यह सड़क गुजरती है। दो दिन से हो रही है जगह जगह वर्षा जल का जमाव हो जाने से उक्त सड़क पर यात्रा करने वाले यात्रियों का काफी परेशानी हो रही है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष विनीत रंजन के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें क्षेत्र के डा. सिंगार, जगदंबा प्रसाद, नौकरी, कोदई, हरिश्चंद्र, संजीव कुमार, राजेश, सुमन, अनिरुद्ध, रवि कुमार, कलामू, संतोष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed