सरायमीर। मतदान केंद्र असाढ़ा में विद्युत की व्यवस्था न होने के कारण शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में एसडीएम मार्टीनगंज को पत्रक देकर बूथ पर बिजली की व्यवस्था कराये जाने की मांग की गई थी लेकिन आज तक विद्युत का कार्य नही कराया गया। अगर विद्युत की व्यवस्था नही किया गया तो हम लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।
मतदान केंदों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए बिजली, पानी आदि का समुचित व्यवस्था करने का पहले ही आदेश हो हुआ है। सभी जगहों पर मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए यह व्यवस्था कर दी गई है लेकिन मुहम्मदपुर विकासखंड के अंतर्गत असाढा़ प्राथमिक विद्यालय पर पोलिंग बूथ संख्या 295 और 296 पर विद्युत की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसे लेकर प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत व्यवस्था न होने से चुनाव में मतदान ठीक से नहीं हो पाएगा। इसके पूर्व भी एसडीएम मार्टीनगंज को लिखित प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। लेकिन अभी तक बूथ पर विद्युत की व्यवस्था नही हो सकी है। ग्रामीणों ने कहाकि यदि व्यवस्था नहीं होती है। तो हम लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे। सुक्खू अहमद, सबरजीत, दिनेश, क्यामू, हारून, शाहिद, हिसामुद्दीन, कमलेश, विशाल, भारत, हीरा आदि मौजूद रहे।