फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers blocked the canal road performance

ग्रामीणों ने नहर मार्ग को जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 10 Sep 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 10 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the canal road performance
 बता दें कि बनाखुर्द, भैंसासुर, बेंदुई, समदी आदि क्षेत्रों में गोपालगंज बिजली सबस्टेशन से विद्युत आपूर्ति होती है। उक्त गांव से होकर 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार गया है। तार काफी नीचे लटक रहे हैं। लोगों ने कई बार विभाग से शिकायत की। लेकिन विभाग के कर्मचारियों ने इसे दुरुस्त नहीं किया। इससे गुस्साएं लोगों ने गुरुवार को शाहपुर-गोपालगंज नहर मार्ग पर पहुंच जामकर प्रदर्शन शुरु कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि लटके तार के कारण बुधवार को समदी गांव निवासी निरहू 15 पुत्र श्यामलाल निषाद इसकी चपेट में आकर झुलस गया।
लोगों ने कहा कि कई बार तार को ऊपर करने की शिकायत विद्युत विभाग से की गई। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना पाकर एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीओ बूढनपुर ने लोगों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तार नहीं बदला गया तो शुक्रवार को जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान सुरेश राम, द्वारिकानाथ, श्रीराम चौबे, रामभरोस, छोटई    राम, ज्ञानमती, बासमती, कुमारी देवी, गीता, रीता, माधुरी, शीतला प्रसाद, रामबहादुर विश्वकर्मा आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed