{"_id":"690cee93eb3dfada2b0434c4","slug":"villagers-attack-team-sent-to-remove-encroachments-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-140286-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों का हमला
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजहड़ा में बृहस्पतिवार को चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान जेसीबी चालक नूर मोहम्मद को मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहां मौजूद टीम ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेद दिया गया।
जानकारी मुताबिक ग्राम गजहड़ा निवासी अंजली ने गांव के चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय का आदेश होने पर राजस्व विभाग और पुलिस टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची थी। अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण विशाल, सतीश, सत्यम व शिवम ने विरोध किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। उन्होंने जेसीबी चालक की पिटाई कर घायल कर दिया।
थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि कानूनगो जयसिंह नारायण सिंह की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।