{"_id":"667b20721596c6e65d076787","slug":"village-panchayats-are-being-illuminated-by-stolen-electricity-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-117064-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चोरी की बिजली से रोशन हो रहीं ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चोरी की बिजली से रोशन हो रहीं ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश ग्राम पंचायत भवनों में बिजली कनेक्शन नहीं कराए गए और न ही स्ट्रीट लाइटों के लिए कोई कनेक्शन लिया गया। अधिक लाइनलास के चलते अधिकारी आम उपभोक्ताओं पर तो कार्रवाई करते, लेकिन सरकारी भवनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते हैं। जिससे जिले की ज्यादातर ग्राम पंचायतें चोरी की बिजली से रोशन हो रही हैं। वहीं जिनके पास बिजली का कनेक्शन हैं उनपर लाखों रुपये बिजली बिल बकाया है।
गांवों में नाले और नालियों के निर्माण के साथ ही स्ट्रीट लाइटों को लगाया गया है। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जिससे सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए पंचायत भवनों पर जन सेवा केंद्र भी खोले गए हैं। सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों को बिजली का कनेक्शन लेने और उसका भुगतान ग्राम पंचायत से करने का निर्देश दिया गया है।
जिले की 1811 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण कराया गया। गांवों में लाइटें भी लगवाई गई। अगर एक रेसियो निकाले तो हर ग्राम पंचायत में कम से 10 स्ट्रीट लाइटें लगीं हैं। लेकिन, अगर देखें तो ज्यादातर ग्राम पंचायतों ने पंचायत भवन और लाइटों के लिए विभाग से कनेक्शन नहीं लिया है। जिस ग्राम पंचायत में कनेक्शन हुआ है उस ग्राम पंचायत पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों का हाल
पवई: विकास खंड पवई में 96 ग्राम सभाएं हैं। सभी ग्राम सभाओं में बिजली के खंभों पर लाइटें लगाई गई हैं। बीडीओ आलोक कुमार का कहना है कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। अहरौला: विकासखंड में 94 ग्राम सभाएं हैं। डिवीजन के एसडीओ अवधेश यादव का कहना है कि अभी जितनी भी ग्राम सभाएं हमारे अंतर्गत आती हैं। किसी भी ग्राम सभा के द्वारा बिल का भुगतान नहीं हो रहा है। हमारी तरफ से ग्राम सभाओं को नोटिस जारी किया गया है।
अमिलो : एसडीओ मुबारकपुर अमित पोपले ने बताया कि ग्राम पंचायत में लाइट का कनेक्शन कर दिया गया है। बिजली बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। ग्राम पंचायत इब्राहीमपुर के प्रधान हाजी जमाल अहमद का कहना है कि कनेक्शन भी है बिल भी आ रहा है, लेकिन अभी जमा नहीं किया गया है। बिंद्राबाजार: विकासखंड मोहम्मदपुर के अंतर्गत आने वाले 73 ग्राम सभाएं हैं। विद्युत व्यवस्था के लिए ग्राम सभा में आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सड़कों के किनारे लगे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है। एसडीओ सुधीर मल्ल ने बताया कि इस केंद्र में लगभग 125 ग्राम सभाएं आती हैं जिसमें से अभी तक 10 से 12 प्रतिशत ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा ही विद्युत कनेक्शन लिए गए हैं बाकी लोग ऐसे ही फर्जी तरीके से चला रहे हैं। ठेकमा: विकासखंड में 86 गांव हैं। एडीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि किसी गांव में जो खंबे पर जो लाइट लगाई गई है उसमें बिजली का कनेक्शन नहीं है।
सभी ग्राम पंचायतों को कनेक्शन लेकर ही ग्राम पंचायतों और स्ट्रीट लाइटों को लगाने का निर्देश दिया गया है। कुछ लोगों ने कनेक्शन लिया है और कुछ लोगों ने कनेक्शन नहीं लिया है। जिन लोगों ने कनेक्शन लिया है उन्हें बकाया जमा करने और जिन्होंने कनेक्शन नहीं लिया है उन्हें कनेक्शन लेने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। - राधेश्याम, अधीक्षण अभियता, खंड दो।