फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Village heads meet to boycott MNREGA works

ग्राम प्रधानों ने मनरेगा कार्यों को बहिष्कार को लेकर की बैठक

Sat, 25 Apr 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Village heads meet to boycott MNREGA works
हरैया विकास खंड के सभागार में प्रधान संघ की बैठक में शामिल प्रधान। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला प्रभारी लौहर यादव के नेतृत्व में शनिवार को हरैया विकास खंड में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। जिसमें मनरेगा के कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लेते हुए चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीओ पंचायत के माध्यम से सीडीओ को सौंपा गया।
विज्ञापन

लौहर यादव ने कहा कि मनरेगा मजदूरी को लेकर वर्तमान निर्धारित मजदूरी पर काम करने से मजदूर मना कर रहे हैं। सभी मनरेगा मजदूर 300 से लेकर 400 रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके पूर्व ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्य का भुगतान नहीं हुआ। रोज खाने कमाने वाले मजदूर प्रधानों से अपनी मजदूरी प्राप्त कर लिए और कहे कि भविष्य में पैसा खाते में आएगा तो हम निकाल कर दे देंगे। कोरोना संकट आया। पैसा मजदूरों के खाते में आ गया। मजदूर स्वेच्छा से निकाल कर देने लगे तो कुछ लोग उन्हें चढ़ाकर शिकायत कराने लगे। प्रशासन भी ग्रामप्रधानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहा है। ऐसी स्थिति में प्रधान गण मनरेगा कार्य का बहिष्कार करते हैं। हमारी मांग है कि मजदूरों की दैनिक मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन आठ घंटे किया जाए। मजदूरों के मनरेगा मजदूरी का भुगतान एक सप्ताह के अंदर किया जाए। प्रधानों पर कार्रवाई से पूर्व नोटिस व जांच कराकर सुनवाई का अवसर दिया जाए और प्रधानों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लाया जाए। अध्यक्षता रामसरन यादव व संचालन राजमन यादव ने किया। इस मौके पर प्रभाकर सिह, परमानंद वर्मा, कुसहर निसाद, सुबास यादव, रामनिवास यादव, राम सरन यादव, नीरज राय, केदार पटेल, राजमन, सर्वेस कुमार, रविंद्र, प्रवीण सिह, भाष्कर राम, पुल्लू पटेल, अरविंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed