फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   village court

ग्रामीण न्यायालय के लिए मेंहनगर में जमीन चिन्हित

Thu, 25 Jul 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
village court
मेंहनगर। तहसील मेंहनगर में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना को लेकर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया। एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडीके अधिशासी अभियंता विजय सिंह, तहसीलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी ने तहसील के पिछले हिस्से में गाटा संख्या 1550 से ग्रामीण न्यायायल के निर्माण के लिए 1280 वर्ग फीट और बाउंड्रीवाल के लिए 600 वर्ग फीट जमीन चिन्हित किया। एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम न्यायालय के गठन से दूर-दराज से आने वाले वादकारियों के लिए सरकार लाभकारी होगी। एडीएम प्रशासन ने अधिशासी अभियंता विजय सिंह को निर्देशित किया कि भूमि जैसे ही अनुमोदित कर ली जाती है तो अतिशीघ्र बजट आवंटित कर निर्माण कार्य कराएं। वहीं एसडीएम और तहसीलदार को प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। इस बीच तहसील परिसर में उपस्थित लोगों ने ग्राम न्यायालय के गठन पर प्रशन्नता जताई और सरकार द्धारा उठाए गए कदम की सराहना की। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक ज्ञानेंद्र लाल, नवीन श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed