फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of rape made viral, arrested

दुष्कर्म का वीडियो बना कर दिया वायरल, गिरफ्तार

Tue, 13 Jul 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Video of rape made viral, arrested
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ पड़ोस के युवक ने संबंध बनाया और चोरी छिपे उसका वीडियो भी बना लिया। युवक ने जब उसके साथ पुन: संबंध बनाने की बात कही तो युवती ने इंकार कर दिया। इस पर उसने युवती के साथ बनाए हुए वीडियो को वायरल कर दिया। युवती ने थाने पर नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की दी तहरीर में युवती ने बताया कि आरोपी युवक पड़ोस का ही रहने वाला है। उसका नाम इम्तियाज अहमद है। उसने उसकी एक अश्लील फोटो खिंच लिया और उसे दिखा कर जबरन उसके साथ संबंध बनाया। जिसका उसने वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह पुन: संबंध बनाने का दबाव बनाने लगाया। उसने जब विरोध किया तो वीडियो दिखा कर वायरल कर देने की धमकी देने लगा। इसके बाद भी युवती ने जब संबंध बनाने से इंकार किया तो युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से युवती अवसाद से ग्रस्त हो गई। सोमवार को परिजनों के साथ थाने पर पहुंच कर इम्तियाज के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी युवक को इस्लामपुरा कस्बा मुबारकपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed