फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Video of a fight in a land dispute goes viral five detained the fight happened four days ago

Azamgarh: भूमि विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, पांच हिरासत में, चार दिन पूर्व हुई थी मारपीट

Tue, 05 Nov 2024 09:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 05 Nov 2024 09:34 PM IST
सार

आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव में चार दिन पूर्व भूमि विवाद को लेकर पटीदारों में हुए खूनी संघर्ष करने वाले दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें वह मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Video of a fight in a land dispute goes viral five detained the fight happened four days ago
मारपीट में घायल युवती और युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशमहरा गांव के रहने वाले निवासी संतराम पांडेय का अपने पट्टीदार से जमीन का विवाद था। मामले में मारपीट की घटना सामने आई। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। संतराम पांडेय ने आरोप लगाया कि एक नवंबर को रात करीब आठ बजे उनके पुत्र से उनके पटीदार से कहा सुनी हो गई। इसी बात को लेकर वह लोग उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए उनको व उनके भतीजे अवध बिहारी पांडेय व भतीजी मनीषा पांडेय को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिए।

विज्ञापन





इसी दौरान पटीदार अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर आए और बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मारपीट में बुरी तरह से घायल संतराम की भतीजी व भतीजे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों सुग्रीव, अंगद, हनुमान, अनिल व रामभुवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर कुशमहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष तत्काल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मौके पर मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल थे। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के द्वारा दी गई तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed