फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vicious criminal DM Mishra injured in police encounter

शातिर अपराधी डीएम मिश्रा पुलिस मुठभेड़ में घायल

Sun, 30 Aug 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Vicious criminal DM Mishra injured in police encounter
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र निवासी शातिर अपराधी अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को पुलिस ने अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल अपराधी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। कई घटनाओं में उसकी पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी राजकुमार उर्फ डीएम मिश्रा पुत्र भृगुनाथ मिश्रा शातिर अपराधी है। जिले के साथ ही पड़ोसी जिले में भी उसके खिलाफ दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश कर रही थी। रविवार को अंबेडकरनगर के जैतपुर थाने की पुलिस का अचलनगर के पास रैदा पुल पर अपराधी राजकुमार उर्फ डीएम मिश्रा से आमना-सामना हो गया। पुलिस उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। गोली सिपाही संदीप कुमार को लगी। वही जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायर झोंका। पुलिस की गोली से राजकुमार घायल हो गया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। घायल सिपाही व बदमाश को अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से पुलिस ने एक अदद देशी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा व बिना नंबर की पल्सर बाइक बरामद की है। जिले के दीदारगंज व पवई थाना क्षेत्र में उसका आतंक है। इतना ही नहीं उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। मुठभेड़ में घायल बदमाश पर जौनपुर, अंबेडकरनगर जिले में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। वहीं आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र में लूट व दीदारगंज थाना क्षेत्र में वाहन चोरी व ठगी का मुकदमा पंजीकृत है। बदमाश राजकुमार मुख्यरूप से जौनपुर व अंबेडकरनगर जिले में ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed