फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   vehicles parked on illegal stands

Azamgarh News: अवैध स्टैंड पर खड़े हो रहे वाहन

Thu, 04 Jul 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
vehicles parked on illegal stands
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा जगह-जगह वाहन स्टैंड बनाया गया है। कुछ दिन इसका कड़ाई से पालन भी किया गया है। इसके बाद यातायात पुलिस लापरवाह हो गई। इसका परिणाम यह है चालकों ने अवैध वाहन स्टैंड बना लिया है। इससे लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद ने शहर के चार मुख्य मार्गों पर भूमि चिह्नित कर स्टैंड की स्थापना कर दी है। लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी ले लिया। इसके बाद कुछ दिन तो यहां से वाहनों का संचालन हुआ लेकिन इसके बाद सबकुछ पहले की तरह हो गया। फिर से नगर क्षेत्र में जगह-जगह अवैध वाहन स्टैंड संचालित होने लगे हैं। इसके कारण आम जनमानस को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जबकि इन वाहन स्टैंडों पर नगर पालिका को शौचालय, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, बैठने के लिए टीनशेड आदि का निर्माण न करने के कारण फटकार भी मिल चुकी है। इसके बाद भी अब तक इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन


आजमगढ़। नगर पालिका परिषद ने नरौली, आइटीआई के सामने, बिलरिया की चुंगी, प्राइवेट बस अड्डा, हाइडिल चौराहा व ब्रह्मस्थान के पास वाहन स्टैंड स्थापित किए हैं। वाहन स्टैंड स्थापित होने के बाद नगरपालिका को कर का निर्धारण करना था। लेकिन, नगरपालिका शांत होकर बैठ गई। इसका परिणाम है कि धड़ल्ले से अवैध वाहन स्टैंड का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो भी स्टैंड से बाहर सवारी बिठाते हुए मिलते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। थोड़ी सी सख्ती होने पर यूनियन के लोग गरीबों पर अत्याचार की दुहाई देने लगते हैं। फिर भी हमारी तरफ से पूरा प्रयास किया जाता है कि स्टैंड से ही वाहनों का संचालन हो। - धनंजय कुमार, टीएसआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed