फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicle theft gang busted, three arrested

Azamgarh News: वाहन चोर गिरोह का भंडफोड़, तीन गिरफ्तार

Sun, 04 Feb 2024 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Vehicle theft gang busted, three arrested
जहानागंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और स्वाट टीम के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा और इनके पास से चोरी की पांच बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किया। तीनों चोरों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जहानागंज पुलिस व स्वाट टीम शनिवार को कस्बा स्थित ब्लाॅक तिराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य सठियांव की तरफ से जहानागंज आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस और स्वाट टीम बजहां पुलिया पर पहुंच कर चोरों के आने का इंतजार करने लगी। कुछ ही देर बाद दो बाइक सवार तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किए। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अजय यादव उर्फ अंबिका यादव निवासी कटवास थाना कोपागंज जिला मऊ, सोनू यादव निवासी कसारा थाना कोपागंज जिला मऊ व प्रवीन खरवाज निवासी सिलाइच थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ बताया। बरामद दोनों बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। कड़ाई से पूछताछ करने पर चोरी की तीन और बाइक भी इन्होंने बरामद कराया। वहीं इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed