फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vehicle coming from behind hit the woman woman returning from her maternal home died son injured

Azamgarh News: पीछे से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर, मायके से लौट रही महिला की मौत, बेटा घायल, जांच जारी

Tue, 03 Jun 2025 11:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 03 Jun 2025 11:24 PM IST
सार

सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार महिला अपने बेटे के साथ मायके से लौट रही थी तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Vehicle coming from behind hit the woman woman returning from her maternal home died son injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास सोमवार शाम एक सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मां-बेटा बाइक से मायके से लौट रहे थे।

विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ापुर बदल गांव निवासी ज्ञानमती यादव (52) पत्नी राधेराम यादव सोमवार की शाम 6.30 बजे पुत्र नीरज यादव (24) के साथ मायके खदवा, निजामाबाद से बाइक से घर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों जगदीशपुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर से मां-बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन दोनों घायलों को फूलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने ज्ञानमती को मृत घोषित कर दिया। नीरज यादव का इलाज अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका ज्ञानमती यादव दो पुत्र और एक पुत्री की मां थीं। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed