{"_id":"58515ae874230ba5f67fca11d06a3049","slug":"vehicle-collision-deaths-of-teens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से किशोर की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जबकि उसके छोटे भाई समेत तीनों घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर बताई है। उधर, घटना से नाराज लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। तहसीलदार सगड़ी ने आश्वासन देकर करीब दो घंटे जाम खुलवाया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ईस्माइलपुर गोरिया गांव निवासी राजेंद्र यादव का पुत्र रजनीश यादव (15), रंजीत (10), विनीत (14) पुत्र राजेश प्रजापति रोज दौड़ लगाते हैं। इनको साथ देने के लिए आनंद राजभर (65) भी कदमताल करते हैं। गुरुवार की सुबह भी यह चारों दौड़ लगाते हुए जा रहे थे। तभी महराजगंज से बिलरियागंज की तरफ जा रही मुर्गा लदी पिकअप ने पीछे से इन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जब तक लोग इन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, रजनीश ने मौके पर दम तोड़ दिया। उसके छोटे भाई रंजीत सहित अन्य तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डाक्टरों ने आनंद और विनीत की हालत गंभीर बताई है। रजनीश कक्षा सात का छात्र था। दूसरी तरफ घटना के बाद लोग गोरिया बाजार में सड़क जाम कर दोषी पिकअप चालक के विरुद्ध कार्रवाई और मृतक के परिवारवालों को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिए। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सगड़ी श्रीधर चौरसिया के आश्वासन पर सुबह दस बजे से लगा जाम करीब दो घंटे बाद समाप्त हुआ।