फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Varanasi defeated Mau and Ghazipur defeated Barabanki

Azamgarh News: वाराणसी ने मऊ और गाजीपुर ने बाराबंकी को हराया

Sat, 15 Feb 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Varanasi defeated Mau and Ghazipur defeated Barabanki
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। तीसरे दिन शुक्रवार की प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. माधुरी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद हुए मुकाबलों में वाराणसी ने मऊ और गाजीपुर ने बाराबंकी को हराया।
विज्ञापन

पहला मैच वाराणसी और मऊ के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने मऊ को 10-00 से पराजित किया। वाराणसी की तरफ से अमृता ने चार, शालिनी ने तीन और आंचल ने तीन गोल किया। मैन ऑफ द मैन अमृता को दिया गया। दूसरा मैच बाराबंकी और गाजीपुर के बीच खेला गया। इस मैच में गाजीपुर ने बाराबंकी को 5-0 से पराजित किया। बाराबंकी की तरफ से महक ने दो, कोमल, नीतू ने एक- एक गोल किया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच महक को दिया गया। तीसरा मैच आजमगढ़ और उन्नाव के बीच खेला गया। इसमें उन्नाव ने आजमगढ़ को 3-0 से पराजित किया। शिखा ने दो और सोनम ने एक गोल किया। मैन ऑफ द मैच शिखा को दिया गया। चौथा मैच श्रावस्ती और बलिया के बीच खेला हुआ। इसमें बलिया ने श्रावस्ती को 4-0 से पराजित किया। बलिया की तरफ से आंचल, सलोनी, नित्या और निर्मला ने एक- एक गोल किया। जैक, कर्मवीर और कल्पना ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर अरविंद सिंह, केएम श्रीवास्तव, सेराज अहमद, भूपेंद्र शर्मा, मुकेश यादव, माया प्रसाद राय, मो. इरफान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed