फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vaishya Samaj will contest elections on its own in Vis Election 2022

विस चुनाव 2022 में वैश्य समाज अपने दम पर लड़ेगा चुनाव

Mon, 06 Sep 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Vaishya Samaj will contest elections on its own in Vis Election 2022
आजमगढ़। विधान सभा चुनाव 2022 वैश्य समाज अपने बैनर तले लड़ेगा। उक्त बातें सोमवार को मडय़ा स्थित एक होटल के सभागार में वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी मिशन 2022 विषय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयोजक मोहन गुप्ता ने कही।
विज्ञापन

कहा कि वैश्य समाज को राजनैतिक दल सिर्फ वोट बैंक समझते है। वह हमारे समाज को राजनीति में उचित स्थान नहीं देते है। ‘वोट हमारा, नोट तुम्हारा, नहीं चलेगा’ विधानसभा चुनाव में हमारा यह नारा होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि देश और प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने वैश्य समाज के लोगों को छलने का काम किया है। समाज के लोग अब धोखा नहीं खाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि सैकड़ों उपजातियों में विभक्त 30 प्रतिशत वैश्य समाज जब तक संगठित नहीं होगा तब तक हमारे समाज को सत्ता और किसी पार्टी में भागीदारी नहीं मिल सकती है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि मोहन गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि भारतीय वैश्य चेतना महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास साहू, आयोजक रति लाल गुप्ता, सह आयोजक होरिल गुप्ता ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महेश गुप्ता, महादेव गुप्ता, जगदीश गुप्ता, अंशू जायसवाल, आनंद गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता आदि ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed