फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Urea is available only after standing in queue from morning till evening

सुबह से शाम तक कतार में लगने पर ही मिल रही यूरिया

Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Urea is available only after standing in queue from morning till evening
रानी की सराय। किसानों ने तो गेंहू की बुवाई तो कर दी। लेकिन सिंचाई के बाद जब यूरिया खेतों में डालने का समय आया तो अब उन्हें तरह-तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय सहकारी समिति लिमिटेड निजामाबाद किसान पूरे दिन यूरिया के लिए कतार में भूखे-प्यासे खड़े रहते हैं। वहीं दूसरी तरह सहकारी समिति लिमिटेड निजामाबाद द्वारा किसानों से कोविड नियमों का पालन कराने की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है।
विज्ञापन

किसान मन्नू ने बताया की फरिहां बाजार में जब यूरिया के लिए गए तो दूकानदार ने एक बोरी यूरिया के पीछे शर्त रखा कि एक बोरी यूरिया लेने पर तीन पैकेट जिंक लेना होगा, नही तो यूरिया नहीं मिलेगी। एक बोरी यूरिया की कीमत 300 रूपये और तीन पैकेट जिंक की 180 रुपये की आती है। यानि हमें एक बोरी यूरियार 480 रूपये की पड़ रही है। कुछ किसानों ने बताया कि यूरिया के साथ हम लोग जो जिंक खेतो में डालते हैं, खेतो की गुणवत्ता को देखते हुए डालते हैं। बाजारों में दुकानदारों की मनमानी से हम पहले ही परेशान थे। अब समिति पर पूरा दिन यूरिया के लिए खड़ रहना पड़ रहा है। किसानों ने डीएम का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए समिति पर यूरिया वितरण के बेहतर प्रबंध किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed