फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP: Video made by raping seven months ago, now viral

यूपी: 7 माह पूर्व दुष्कर्म कर बनाया वीडियो,अब किया वायरल,गांव की ही लड़की को बनाया था हवस का शिकार

Fri, 01 Jan 2021 10:39 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला न्यूज नेटवर्क,आजमगढ़
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क,आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 01 Jan 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
UP: Video made by raping seven months ago, now viral
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने गांव की ही एक लड़की से सात माह पूर्व दुष्कर्म किया था। इसका वीडियो भी बनाया था। 15 दिन पूर्व आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता की मां ने कहा है कि गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर धमकी देकर उसकी बेटी के साथ 8 मई को दुष्कर्म किया था और इसका वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने शिकायत करने पर भाई को जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी पीड़िता को दी थी।
विज्ञापन


डर के मारे पीड़िता ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। 15 दिनों पूर्व आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। लड़की की मां ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद गुरुवार को आरोपी हरिलाल को गोरिया बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed