फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Up to 30 applications for Project Alankar

Azamgarh News: प्रोजेक्ट अलंकार के लिए 30 तक आवेदन

Tue, 25 Jun 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Up to 30 applications for Project Alankar
आजमगढ़। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूलों के कायाकल्प को लेकर शासन स्तर से आवेदन मांगे गए हैं। भवन निर्माण से लेकर मरम्मत व अन्य कार्यों के लिए इस्टीमेट बनाकर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का मैनेजमेंट आवेदन करेगा। इसके बाद ही शासन स्तर से इस पर निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


जिले में 97 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें से कई स्कूलों के भवन जर्जर हैं। पिछले शिक्षण सत्र में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत किए गए आवेदन में विद्यालयों का चयन हुआ था। इसमें निर्माण को लेकर कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बार आवेदनों को लेकर 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए इन स्कूलों के मैनेजमेंट को इस्टीमेट बनवाते हुए आवेदन करने के निर्देश डीआईओएस ने जारी किए हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत आवेदन करने के लिए स्कूल के संचालन अवधि के लिए न्यूनतम 75 वर्ष का समय पूरा हो जाने की शर्त रखी गई है। छात्र संख्या 300 से ज्यादा होनी चाहिए। स्कूल के मैनेजमेंट को कुल लागत का 25 फीसदी देना होगा, जबकि शासन स्तर से 75 प्रतिशत का सहयोग मिलेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन की हार्ड काॅपी जमा होगी। जिला स्तरीय समिति इसका अवलोकन करेगी। इसके बाद कार्यदायी संस्था आवेदन करने वाले स्कूल का भौतिक सत्यापन करेगी। इसके बाद डीआईओएस स्तर से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। चयन होने के बाद स्कूलों में जरूरी काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन


कोट...

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत स्कूलों के मैनेजमेंट को 30 जून आवेदन करने की तिथि निर्धारित की गई है। समय रहते इस्टीमेट बनवाते हुए आवेदन कर दें। इसके बाद चयनित संस्थानों की जरूरतों को काफी हद तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनोज मिश्रा, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed