फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Roadways Employees Union Protest in deepo campus

यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने किया प्रदर्शन

Sat, 29 Aug 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 29 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
UP Roadways Employees Union Protest in deepo campus
आजमगढ़। ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल के विरोध में यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन द्वारा शुक्रवार को रोडवेज परिसर में एक दिवसीय धरने और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने दुर्घटना की दशा में चालक के विरुद्घ कैद और आर्थिक दंड के प्रावधान को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा हमारी मांग है कि प्रस्तावित रोड ट्रांसपोर्ट ओर सेफ्टी बिल में दुर्घटना होने की दशा में चालकों के विरुद्घ सात साल की कैद और तीन लाख रुपये आर्थिक दंड के प्रावधान को समाप्त किया जाए। प्रस्तावित बिल में चालकों के लाइसेंस के लिए शैक्षिक योग्यता के प्रतिबंध को समाप्त किया जाए। संविदा चालकों और परिचालकों को वेतन भत्ता और हित लाभ नियमित चालकों और परिचालकों को दिया जाए। इसके अलावा हमारी अन्य भी कई मांगें हैं। जिन्हें लेकर आज इस एक दिवसीय धरने और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। मांगों के समर्थन यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन दो सितंबर को चक्काजाम और कलमबंद हड़ताल करेंगे। इस मौके पर गिरीश चंद चतुर्वेदी, वशिष्ठ नारायण सिह, प्रभुनाथ प्रेमी, रमाकांत सिंह, ओमकार नाथ तिवारी, गोविंद प्रताप सिंह, उमेश चंद्र गौतम, राजनाथ यादव, देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, श्याम बिहारी यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed