{"_id":"6618db5d4a1c584ca60b23fb","slug":"up-lok-sabha-election-2024-bhim-rajbhar-azamgarh-lok-sabha-seats-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: भीम राजभर होंगे आजमगढ़ से BSP प्रत्याशी, दो बार लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: भीम राजभर होंगे आजमगढ़ से BSP प्रत्याशी, दो बार लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
Fri, 12 Apr 2024 12:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:28 PM IST
सार
Lok Sabha Election: बसपा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी की है। अभी कुछ जिलों में प्रत्याशियों का पत्ता नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
भीम राजभर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काफी इंतजार के बाद आखिरकार बसपा ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
मऊ जनपद के मुहम्मदपुर बाबूपुर गांव निवासी भीम राजभर पुत्र स्व. रामबली राजभर 1985 से बसपा से जुड़े हैं। उन्होंने एमए और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। इस दौरान वह बूथ से लेकर मंडल व जिले के विभिन्न पदों पर रहे। इसके अलावा वह महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रभारी भी रहे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें 2012 और 2022 में मऊ सदर सीट से प्रत्याशी बनाया।
विज्ञापन
हालांकि, उन्हें जीत हासिल नहीं हुई। लेकिन वह पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे। एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। भले ही उन्हें दो बार विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिली फिर भी पार्टी ने उन्हें आजमगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन