{"_id":"614581bf8ebc3e0af40f5c17","slug":"up-heavy-rain-affect-many-people-died-due-to-house-collapsed-in-purvanchal-district-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पूर्वांचल के जिलों में बारिश ने बरपाया कहर, मकान-दीवारें गिरने से सात की मौत, मऊ में रेलवे ट्रैक धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पूर्वांचल के जिलों में बारिश ने बरपाया कहर, मकान-दीवारें गिरने से सात की मौत, मऊ में रेलवे ट्रैक धंसा
Sat, 18 Sep 2021 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:01 PM IST
सार
पूर्वांचल में पिछले तीन दिनों तक हर दिन बारिश हुई है। जिससे कच्चे मकान और दीवारें गिर गईं। जिनके मलबे में कई लोग दब गए थे। मऊ में रेलवे ट्रैक धंस गया तो वहीं, आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरार पड़ गई।
विज्ञापन
बारिश से धंसा ट्रैक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के ज्यादातर जिलों गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार तक कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हुई। इस कारण कच्चे मकान और दीवारें गिरने से सात की मौत हो गई। मऊ में रेलवे ट्रैक धंस गया। आजमगढ़ में उकरौड़ा गांव के सरैया पुरवा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दरारें पड़ गई।
विज्ञापन
आजमगढ़ में दीवारें गिरने से शहर कोतवाली के छोट हरैया गांव में चांदनी(7), जहानागंज थाने के गोधौरा गांव में तुफैल(60), अतरौलिया थाने के परमेश्वरपुर नरियाव गांव में मोती लाल(56) की मौत हो गई। मऊ में रानीपुर थाने के धर्मशीपुर गांव निवासी सूर्यनाथ(45), पत्नी रामताजी(40) की कच्चा मकान ढहने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जौनपुर में मछलीशहर थाने के जहांसापुर (कोढ़ा) गांव में दीवार गिरने से हरीलाल(65), गाजीपुर में मकान की दीवार गिरने से ननकी देवी(70) की मौत हो गई। मऊ-गोरखपुर रूट पर गुरुवार की रात मऊ जंक्शन से तीन किलोमीटर पहले करीब 10 फीट तक गिट्टियां बह जाने के कारण रेलवे ट्रैक धंस गया।
विज्ञापन
Trending Videos
सुबह इसी ट्रैक से लिच्छवी, दादर और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गईं। वाराणसी में गंगा का पानी बढ़ने से घाटों का संपर्क टूट गया। मौसम विज्ञानी एसएन पांडेय के अनुसार, 20 सितंबर तक मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।