फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP college won hockey tournament

यूपी कालेज ने मालवीय क्लब को हरा जीता खिताब

Mon, 03 Feb 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
UP college won hockey tournament
तरवां के चौरी बेलहा पीजी कालेज में आयोजित अखिल भारतीय हाँकी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों क - फोटो : AZAMGARH
तरवां। चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवां में आयोजित पांचवीं स्व. चंद्रदीप सिंह स्मारक अखिल भारतीय ईनामी हॉकी प्रतियोगिता यूपी कालेज वाराणसी की टीम ने अपने नाम की। उसने मालवीय क्लब वाराणसी को हराकर ये खिताब जीता। विजेता टीम को ट्राफी के साथ 80 हजार रुपये नगद और उपविजेता टीम को ट्राफी और 50 हजार रुपये नगद का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पहला सेमीफाइनल यूपी कॉलेज वाराणसी और लोधी द्वारिका सिंह एकेडमी अठगावा गाजीपुर के बीच खेला गया। यूपी कॉलेज वाराणसी ने 15वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर एक गोलकर टीम का खाता खोला। इसके बाद एक-एक कर पांच गोल ठोक डाले और फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया उड़ीसा और मालवीय क्लब वाराणसी के बीच खेला गया। मालवीय क्लब वाराणसी 2-1 से विजयी रहा। फाइनल मैच यूपी कॉलेज और मालवीय क्लब वाराणसी के बीच खेला गया। यूपी कॉलेज वाराणसी ने 4-1 से मालवीय क्लब वाराणसी को हार कर खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एसपी त्रिवेणी सिंह रहे। उन्होंने विजेता टीम को ट्राफी व नगद पुरस्कार से नवाजा। खेल समिति के अध्यक्ष अखिलेश मिश्र गुड्डू ने स्वागत किया। सचिव प्रभाकर सिंह ने आभार जताया। रामा राजभार, डॉ. सतीश चंद्र सिंह, विजय यादव, राणा सिंह, देवेंद्र सिंह, दिलीप जायसवाल, सुनील यादव, प्रवेश राजभर, सोनू सिंह, भोनू सिंह, राम नयन सिंह, संदीप सिंह, रामाशीष सिंह उपस्थित रहे। संचालन कमला सिंह और संतोष सिंह तथा अध्यक्षता रामाश्रय मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed