{"_id":"5e4980528ebc3ee5bd55b366","slug":"up-cidco-to-build-sarathi-hall-and-arto-office-azamgarh-news-vns5111531127","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सिडको करेगा सारथी हाल और एआरटीओ कार्यालय की निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सिडको करेगा सारथी हाल और एआरटीओ कार्यालय की निर्माण
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से सदर तहसील के गंभीरवन में बनने वाले परिवहन विभाग के नए कार्यालय के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। सारथी हाल और कार्यालय भवन का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन की ओर से किया जाएगा। कार्यदायी संस्था अब इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजेगी। इसके बाद निर्माण के लिए धनराशि जारी होगी।
जनपद में आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय हरवंशपुर में स्थित है। व्यस्त मार्ग पर परिवहन विभाग का कार्यालय होने से हमेशा यहां जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही इमारत भी जर्जर हो चुकी है। इसी कारण इसे शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी। नये कार्यालय भवन और आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के लिए गंभीरवन में भूमि उपलब्ध कराई गई थी। इस भूमि के विवाद में होने से परिवहन विभाग दूसरे स्थान पर भूमि के लिए मांग कर रहा था। पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से गंभीरवन में ही दोनों परियोजना के लिए परिवहन विभाग को लगभग पांच एकड़ दूसरी भूमि उपलब्ध कराई थी। अब शासन की ओर से निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। सारथी हाल और कार्यालय भवन का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन की ओर से किया जाएगा। कार्यदायी संस्था अब इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजेगी। इसके बाद निर्माण के लिए धनराशि जारी होगी।
लाइसेंस के लिए अलग होगी व्यवस्था
आजमगढ़। संभागीय परिवहन कार्यालय में सारथी साफ्टवेयर आधारित स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए सारथी हाल का निर्माण होगा। इस हाल में सारथी सॉफ्टवेयर पर स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य किया जाएगा। इसकी पीछे कारण बताया जा रहा है हाल अलग होने से भीड़ अलग होगी और सभी कार्य आराम से संपन्न होंगे।
विज्ञापन
शासन की ओर से परिवहन कार्यालय और सारथी हाल के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर लिया गया है। अब संस्था इस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजेगी। इस्टीमेट मंजूर होने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। - आरएन चौधरी, एआरटीओ प्रशासन