UP Chunav: आजमगढ़ में लग्जरी वाहन से पांच लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से से पांच लाख रुपये व एक पार्टी की प्रचार सामग्री को बरामद किया। बरामद धनराशि के बारे में भी कार सवार दोनों लोग स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस-प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आजमगढ़ जिले में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत उड़दस्ता टीम ने शनिवार को अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव के पास से लग्जरी वाहन से पांच लाख रूपए नगद व प्रचार सामग्री बरामद किया।
प्रचार सामग्री पर मुद्रक-प्रकाशक का नाम नहीं था। वाहन में चालक समेत दो लोग बैठे हुए थे। उड़नदस्ता ने धनराशि व प्रचार सामग्री को जब्त करते हुए पुलिस व कोषागार को सूचना दी। जबकि लग्जरी वाहन को सीज करते हुए थाने के हवाले कर दिया।
उड़नदस्ता टीम में शामिल सहायक विकास अधिकारी रामाशीष अपने सहयोगी गोपाल मौर्य व बजरंगी यादव के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक लग्जरी कार को रोककर टीम ने जांच की। इस वाहन से पांच लाख रुपये व काफी संख्या में प्रचार सामग्री बरामद हुई। प्रचार सामग्री पर मुद्रक प्रकाशक का नाम भी नहीं अंकित था।
वाहन से बरामद धनराशि के बारे में पूछताछ पर वाहन चालक कादिर निवासी सरैया व अंकित कुमार निवासी अतरैठ ने कोई कागजात नहीं दिखाए और न ही को स्पष्ट उत्तर ही दिया। इस पर टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने को सौंप दिया। एसडीएम बूढ़नपुर नवीन कुमार ने बताया कि उड़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये व चुनाव सामग्री को बरामद किया है।
वाहन को सीज करते हुए धनराशि व चुनाव सामग्री को थाने को सुपुर्द कर दिया है। धनराशि बरामदगी की सूचना कोषागार को दी गई है। अतरौलिया थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।