फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Board Exam 2022 Fake examinee caught giving exam instead of another in Azamgarh

यूपी बोर्ड परीक्षा: आजमगढ़ में दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Apr 2022 06:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Apr 2022 06:23 PM IST
सार

आजमगढ़ के रानी की सराय क्षेत्र स्थित राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल में हाईस्कूल की प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान परीक्षा के दौरान  फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। 

विज्ञापन
UP Board Exam 2022 Fake examinee caught giving exam instead of another in Azamgarh
यूपी बोर्ड की परीक्षा 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा के 13वें दिन शनिवार को आजमगढ़ में प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर रानी की सराय थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि वह किसके कहने पर परीक्षा दे रहा था। 

विज्ञापन


शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा वर्ग से जुड़े विषयों की परीक्षा थी। शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय क्षेत्र के राजेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज सेठवल में हाईस्कूल की प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


इस दौरान निरीक्षण के लिए एसआई नवल कुमार सिंह स्कूल पहुंचे। इस दौरान एक परीक्षार्थी पर शक होने पर उसकी जांच की। जांच में परीक्षा दे रहा छात्र फर्जी पाया गया। वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। सूत्रों की माने तो जो अन्य विषयों की परीक्षा हो चुकी हैं, उसे भी पकड़े गए फर्जी अभ्यर्थी ने ही परीक्षा दी थी। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ: दूसरे की जगह परीक्षा देते दो पकड़े गए

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के भोलानाथ इंटर कॉलेज हिरनपुर परीक्षा केंद्र पर शनिवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार दो परीक्षार्थियों की तलाश की जा रही है।

परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा सुबह की पाली में शुरू हुई। दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो युवकों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने पकड़ा। जिनके स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी, वे दोनों परीक्षार्थी फरार हो गए। मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed