फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Assembly Election 2022:  Priyanka spoke in Azamgarh - Those who talk about bulldozers do not speak on development

UP Chunav 2022: आजमगढ़ में प्रियंका ने योगी पर साधा निशाना, कहा-बुलडोजर की बात करने वाले विकास पर नहीं बोलते 

Wed, 02 Mar 2022 08:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Mar 2022 08:54 PM IST
सार

प्रियंका गांधी ने आजमगढ़ में मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें किसानों की समस्या की जानकारी नहीं थी। सीएम योगी मंच पर 70 लाख रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं और केवल जाति व धर्म पर लड़ाते हैं।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022:  Priyanka spoke in Azamgarh - Those who talk about bulldozers do not speak on development
आजमगढ़ में रानी की सराय चेकपोस्ट पर कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी ने आजमगढ़ की चुनावी जनसभा में कहा लोगों को झूठे सपने दिखाना सपा और भाजपा का काम है। पाकिस्तान, चीन और बुलडोजर की बात करने वाले कभी विकास के मुद्दे पर बात नहीं करते हैं।

विज्ञापन


उप्र की गोशालाओं में छुट्टा पशु मर रहे हैं। जबकि यही छुट्टा पशु छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार में लोगों की आय का जरिया बने हैं।  रानी की सराय चेकपोस्ट पर आयोजित जनसभा में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने योगी मोदी को बड़े मियां और अखिलेश यादव को छोटे मियां कहकर संबोधित किया। उन्होंने भाजपा व सपा को झूठा बताया। प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मजदूरों को दिहाड़ी कम मिलने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

योगी रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं

किसान को फसल का दाम नहीं मिलता है ऊपर से बिजली का बिल भी बढ़ गया है। लेकिन हल करने के लिए सरकार कोई बात नहीं करती। मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें किसानों की समस्या की जानकारी नहीं थी। सीएम योगी मंच पर 70 लाख रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं और केवल जाति व धर्म पर लड़ाते हैं।

 

बिजली बिल माफ करेंगे

भाजपा, सपा व बसपा नौजवानों व महिलाओं को गढ्ढ़े में ढकेल रहे हैं। यदि हमारी सरकार बनी तो कोविड के समय का बिजली बिल माफ करेंगे। इसके साथ ही किसानों को छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने का काम करेंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

कहा कि छत्तीसगढ़ में छुट्टा पशुओं को रोजगार के अवसर के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। दो रुपये किलो वहां लोग गोबर खरीद रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो निष्पक्ष नियुक्ति के लिए कानून बनेगा। किसानों को छुट्टे पशुओं के लिए तीन हजार मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed