फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   unknown vehicle hited young man in azamgarh wife and innocent son unconscious

Azamgarh News: अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, पत्नी बेसुध, मासूम बेटा पूछ रहा था- पापा को क्या हो गया है

Thu, 12 Sep 2024 06:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 12 Sep 2024 06:35 PM IST
सार

Azamgarh News: हादसे की सूचना पाकर मौके पर गंभीरपुर थाना की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने युवक की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
unknown vehicle hited young man in azamgarh wife and innocent son unconscious
मृत युवक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (बिंद्रा बाजार) में थाने के पास गुरुवार की सुबह टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रसूलपुर माफी गांव निवासी भरत कुमार 35 वर्ष प्रतिदिन टहलने के लिए जाते थे। गुरुवार की सुबह वह रोज की भांति टहलने के लिए निकले। अभी वह रानीपुर रजमो (बिंद्रा बाजार) थाने से 50 मीटर आगे हाइडिल के सामने से गुजर रहे थे कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने भरत कुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक कुर्सी और खाट बीनकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक पांच भाई और दो बहन में तीसरे नंबर पर था। मृतक के पुत्र अभय (4) और पत्नी माधुरी और माता शांति का रो-रो कर बुरा हाल है। मासूम लोगों से पूछ रहा था कि पापा को क्या हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed