{"_id":"604fae658ebc3ed8321abf7c","slug":"university-construction-increased-anger-over-hailahwali-azamgarh-news-vns5801051178","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय निर्माण हीलाहवाली पर आक्रोश बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय निर्माण हीलाहवाली पर आक्रोश बढ़ा
विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विश्वविद्यालय की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सामाजिक कार्यकर्ता।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पिछले एक माह से मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय की भूमि को लेकर बनी अनश्चितिता पर स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़ता जा रहा है। जिला प्रशासन पर हीलाहवाली करने के आरोप भी लगने लगे हैं। सोमवार को विवि अभियान ने उक्त मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। भाजपा कार्यालय का घेरान कर भी प्रदर्शन किया गया।
विश्वविद्यालय अभियान के बैनर तले दौलतपुर और सम्मोपुर ग्रामवासियों का नेतृत्व कर रहे अनुज कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए जमीन अधिग्रहित होने के बाद दूसरी भूमि खोजने का प्रयास शासन और जनपवासियों को गुमराह करने वाला है। इस पर जनपद भाजपा इकाई का मौन चिंताजनक है। होम्योपैथिक चिकित्सक डा. भक्तवत्सल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से की जा रही हीलाहवाली दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा इकाई इसे तत्काल रोके अन्यथा हम सब आन्दोलन में साथ देंगे। अजय कुमार सिंह ने कहा कि यदि समय रहते ये लोग नहीं चेते तो विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं का निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। डीएवी पीजी कालेज के छात्रनेता आशीष यादव ने कहा कि बड़ी मेहनत से विश्वविद्यालय मिला है। इसके साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिब्ली नेशनल कालेज के योगेश पाल ने कहा कि हम किसी भी सूरत में विश्वविद्यालय मोहब्बतपुर से कहीं और नहीं जाने देंगे।
डेढ़ वर्ष पूर्व खरीदी गई विश्वविद्यालय की मोहब्बतपुर की भूमि पर शिलान्यास होना प्रतीक्षारत था। इस बीच इसे लो लैंड बताकर मकरहा, कोटिला, निजामाबाद आदि में दूसरी जमीन खोजे जानी लगी। इस मौके पर डीएन सिंह, संतोष पाण्डेय, राकेश गांधी, अमित कुमार सिंह, शिवबोधन उपाध्याय, डा प्रवेश कुमार सिंह, डा.सुजीत भूषण, रणविजय सिंह, आलोक सिंह, राकेश यादव, अशोक उपाध्याय, राकेश यादव, अशोक कुमार सिंह, सूर्यभान यादव ,हेमंत यादव, सत्यजीत श्रीवास्तव, विवेक उपाध्याय, अरविंद कुमार, अजय कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।