फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   University can join 398 colleges

विश्वविद्यालय में शामिल हो सकते हैं 398 कालेज

Sat, 15 Feb 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
University can join 398 colleges
आजमगढ़। जनपद में नए शिक्षा सत्र से शुरू होने वाले राज्य विश्वविद्यालय में आजमगढ़ और मऊ के 398 कॉलेज शामिल हो सकते हैं। इसमें आजमगढ़ के 10 एडेड और मऊ के चार, आजमगढ़ और मऊ के 2-2 गवर्नमेंट कॉलेज समेत कुल 398 कॉलेज शामिल हैं। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन जुलाई से विश्वविद्यालय शुरू करने के लिए शासन के संदेश का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के नाम को लेकर भी संशय है। इस कारण स्थान चिह्नित होने के बाद भी बोर्ड आदि लगाने का काम रोक कर रखा गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ में राज्य विवि की स्थापना के लिए सदर तहसील के गंभीरवन में 38 एकड़ भूमि विवि के नाम की जा चुकी है। इसके साथ ही लगभग छह हेक्टेयर भूमि खरीद के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। साथ ही शासन के निर्देश के क्रम में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम की ओर से विवि के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के कार्य शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों शासन की ओर से स्पष्ट किया गया था कि नये शिक्षा सत्र 2020-21 में विवि का संचालन शुरू किया जा सकता है। विवि के कुलसचिव का चार्ज भी पूर्वांचल विवि के रजिस्ट्रार को सौंपा जा चुका है। इसके साथ ही अस्थाई कार्यालय के संचालन के लिए शहर के डीएवपी पीजी कॉलेज में स्थान का चयन कर इसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुकी है। विवि के संचालन के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग अभी इस मामले में कुछ कहने से बच रहा है।
विज्ञापन

नाम को लेकर भी संशय
राज्य विवि के अस्थायी कार्यालय के संचालन के लिए डीएवी डिग्री कॉलेज में स्थान फाइनल हो चुका है। इसके बाद भी वहां अभी बोर्ड आदि लगाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की मानें विवि का संचालन शुरू करने के लिए शासन से किसी फाइनल संदेश का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, विवि के लिए अभी किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है। शासन से भी आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के नाम से ही संबोधन किया जा रहा है। इसलिए विवि के नाम को लेकर भी संशय की स्थिति है। इंतजार किया जा रहा है कि शासन की ओर से ही किसी नाम की घोषणा कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के संचालन के लिए अस्थायी कार्यालय के चयन के निर्देश मिले थे। इसे चयनित करा प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। इसके बाद अभी कोई निर्देश नहीं मिला। शासन के निर्देश के अनुसार अगली कार्यवाही की जाएगी।
एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed